पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह मंगलवार को पिता बन गए। उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि परिवार के सदस्यों, सभी प्रशंसकों और दोस्तों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें एक बेटे का आर्शीवाद दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कोई फोटो शेयर नहीं किया है। साथ ही उन्होंने सभी से प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है।

युवराज सिंह 2007 ओर 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाले टीम के रहे सदस्य
युवराज सिंह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी थे। दोनों ही वर्ल्ड कप में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंद में लगाए गए उनके 6 छक्के आज भी प्रशंसकों को याद है वह 2019 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

युवराज ने वनडे में 36.55 की औसत से बनाए हैं रन
युवराज ने भारत के लिए अक्टूबर 2000 में कीनिया के खिलाफ वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और आखिरी वनडे जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. उन्होंने 304 वनडे में 36 . 55 की औसत से 8701 रन बनाये। जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 40 टेस्ट में 1900 और 58 टी20 में 1177 रन उनके नाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *