टॉम हॉलैंड स्टारर ‘अनचार्टेड’ 18 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

टॉम हॉलैंड स्टारर ‘अनचार्टेड’ 18 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

टॉम हॉलैंड स्टारर अनचार्टेड 18 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत में चार भाषा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में 18 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में टॉम के अलावा मार्क वाह्ल्बर्ग भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन रूबेन फ्लीरचर ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 900 करोड़ रुपए का है।

मां बनने के बाद फिल्मों से ब्रेक नहीं लेंगी प्रियंका चोपड़ा, ‘जी ले जरा’ में आएंगी नजर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। इसके बाद खबरें थीं कि प्रियंका फरहान की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले जरा’ से हट सकती हैं। क्योंकि वह अपनी बेटी की परवरिश में ध्यान देना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जी ले जरा’ को लेकर प्रियंका के लिए जो खबरे और रूमर्स चल रहे हैं वह सब गलत हैं। इन सारी बात का कोई आधार भी नही हैं। जी ले जरा में प्रियंका के अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *