Google Analytics Meta Pixel
इत्र व्यापारी पुष्पराज के घर और दफ्तरों पर छापा, 4 शहरों में कार्रवाई

इत्र व्यापारी पुष्पराज के घर और दफ्तरों पर छापा, 4 शहरों में कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी के घर शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी का नाम पुष्पराज जैन पम्पी है। वो समाजवादी पार्टी से MLC भी हैं। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। पम्पी के कन्नौज, कानपुर, नोएडा और हाथरस के ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।

पड़ोसियों के मुताबिक, पुष्पराज घर में ही हैं। टीम ने जिस घर पर रेड डाली है, यहां उनका भाई अतुल जैन अपनी फैमिली के साथ रहता है। पम्पी की फैमिली मुंबई में रहती है। इनकी कोई संतान नहीं है। कन्नौज में पम्पी के दो घर हैं। बता दें, पीयूष जैन का घर भी इसी छिपट्‌टी मोहल्ले में है, जो पम्पी के घर से महज 100 मीटर दूर है।

पिछली बार P की तलाश में पीयूष तक पहुंची टीम, इस पर पूरे UP में घेरा

पुष्पराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से ही पम्पी चर्चा में थे। इसके अलावा एक और इत्र कारोबारी मलिक मियां के ठिकानों पर भी कन्नौज में छापेमारी चल रही है। यूपी के नोएडा और अंबेडकर नगर में भी 30 से ज्यादा जगहों पर रेड जारी है। पिछली बार भी IT विभाग पुष्पराज के ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी में था। टीम को P की तलाश थी। लेकिन टीम गलती से P यानी पीयूष जैन के घर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *