ऋषभ पंत तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

ऋषभ पंत तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। पंत ने भारत के लिए अभी तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 25 मैचों में 97 शिकार किए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब रविवार से वह सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे तो उनके पास विकेट के पीछे शिकार का सैकड़ा हासिल करने का मौका होगा। अगर पंत साउथ अफ्रीका में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। पंत विकेट के पीछे सबसे तेजी से 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन जाएंगे। धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में सैकड़ा पार किया था।

धोनी के बाद दूसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं जिन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 100 शिकार पूरे किए थे। पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे, नयन मोंगिया और सैयद किरमानी ने क्रमश: 39, 41 और 42 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *