Google Analytics Meta Pixel
इंडियन डॉक्यूमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’ अगले राउंड में पहुंची,

इंडियन डॉक्यूमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’ अगले राउंड में पहुंची,

ऑस्कर अवार्ड्स 2022 में इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री पाने वाली ‘पेबल्स’ ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। दूसरी ओर इंडियन डॉक्यूमेंट्री फीचर ‘राइटिंग विद फायर’ ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने बुधवार को ऑस्कर अवार्ड्स 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट्स की अनाउंसमेंट की है। इस लिस्ट में ‘राइटिंग विद फायर’ का नाम भी शामिल है।

फीचर फिल्म कैटेगरी में 15 फिल्में टॉप-प्राइज की रेस में शामिल
तमिल में क्रिटकली-एक्लेम्ड ‘पेबल्स’ और ‘कूझंगल’ को विनोथराज पीएस ने डायरेक्ट किया है। नाटक एक शराबी अपमानजनक पति का अनुसरण करता है, जो अपनी लंबे समय से पीड़ित पत्नी के भाग जाने के बाद अपने छोटे बेटे के साथ उसे खोजने और उसे वापस लाने के लिए निकलता है। इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में 15 फिल्में अभी भी टॉप-प्राइज की दौड़ में हैं। 92 देशों की फिल्में इस कैटेगरी में शामिल की गईं थीं।

जापानी फिल्म ‘ड्राइव माई कार’, डेनमार्क की ‘फ्ली’, ईरान की ‘ए हीरो’ और इटली की ‘द हैंड ऑफ गॉड’ फीचर फिल्म कैटेगरी में सबसे आगे हैं। ‘ग्रेट फ्रीडम’ (ऑस्ट्रिया), ‘प्लेग्राउंड’ (बेल्जियम), ‘आई एम योर मैन’ (जर्मनी), ‘हाइव’ (कोसोवो), ‘प्रेयर्स फॉर द स्टोलन’ (मेक्सिको), ‘द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड’ (नॉर्वे), ‘प्लाजा कैथेड्रल’ (पनामा), ‘लुनाना: ए याक इन द क्लासरूम’ (भूटान), ‘कम्पार्टमेंट नंबर 6’ (फिनलैंड), ‘लैम्ब’ (आइसलैंड) और ‘द गुड बॉस’ (स्पेन) ) भी इस लाइन-अप का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *