कांग्रेस लीडर लोक कलाकारों के साथ थिरकीं,

कांग्रेस लीडर लोक कलाकारों के साथ थिरकीं,

गोवा के दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोक कलाकारों के साथ डांस कर विवादों में घिर गई हैं। इस डांस का वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका गांधी भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ’26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी। भाई की तरह ही प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या कोई बात इससे भी ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?’

कार्यक्रम आगे बढ़ा सकती थीं
भाजपा प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने भी प्रियंका गांधी के वीडियो को लेकर हमला बोला। उन्होंने लिखा- एक तरफ पूरा देश वीरों को खोने का शोक मना रहा है। अभी तो सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के समय पूरे देश की आंखें नम हैं। दूसरी ओर प्रियंका गांधी हंस रही हैं, नाच रही हैं और जश्न मना रही हैं। वह इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ा सकती थीं। लेकिन इन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *