अंबिका सोनी पंजाब में चुनाव समिति और जाखड़  अध्यक्ष नियुक्त

अंबिका सोनी पंजाब में चुनाव समिति और जाखड़ अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस ने पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को चुनाव समन्वय समिति का प्रमुख और सुनील जाखड़ को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को भी घोषणापत्र समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।

इसके साथ ही, कांग्रेस महासचिव अजय माकन की अध्यक्षता में पंजाब प्रदेश कांग्रेस के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है, जिसमें चंदन यादव और कृष्णा अल्लावरू सदस्य तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ तथा पंजाब से संबंधित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव इसमें पदेन सदस्य होंगे।

अंबिका सोनी, जाखड़ और बाजवा को कांग्रेस आलाकमान ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी चुनाव से कुछ महीने पहले दी है। सोनी और जाखड़ का नाम कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *