भाजपा प्रत्याशी ने बी फॉर्म मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया मना

भाजपा प्रत्याशी ने बी फॉर्म मिलने के बाद चुनाव लड़ने से किया मना

भिलाई नगर निगम चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा को उन्हीं के उम्मीदवार ने तगड़ा झटका दे दिया। वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी अजितेश सिंह ने बी फार्म मिलने के बाद चुनाव लड़ने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उनके राजनीतिक गुरु रामानंद मौर्य को पार्टी ने टिकट नहीं दिया।

अजितेश का कहना है कि रामानंद मौर्य वार्ड चुनाव जीतने की दम रखते हैं, इसके बाद भी भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ऐसा उनके साथ दूसरी बार किया गया है। इसके चलते उन्होंने पार्टी नेताओं को सबक सिखाने के लिए ऐसा किया है।

सोमवार दोपहर 3 बजे जैसे ही निकाय चुनाव के लिए पार्षद दावेदारों के नाम वापसी का समय खत्म हुआ, अचानक ही भिलाई नगर निगम में हंगामा हो गया। वार्ड 19 से भाजपा के उम्मीदवार अजितेश सिंह ने चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी।

अजितेश के इस बाद के ऐलान के बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें रोका, लेकिन वह बिना किसी से मिले भिलाई निगम कार्यालय से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *