वॉशिंगटन
चीन अब अफ्रीका के अटलांटिक तट पर अपना पहला सैन्य अड्डा बनाने जा रहा है। अफ्रीका के जिबूती में चीन ने पहले से ही एक सैन्य अड्डा मौजूद है। यहां से वह अदन की खाड़ी और अरब सागर पर निगाह रखता है। अमेरिकी क्लासिफाइड खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन छोटे से मध्य अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में अटलांटिक महासागर के तट पर अपनी पहली स्थायी सैन्य उपस्थिति को स्थापित करने जा रहा है।
इक्वेटोरियल गिनी के बाटा शहर में बनाएगा अड्डा
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने इक्वेटोरियल गिनी के तटीय शहर बाटा में अपना सैन्य अड्डा स्थापित करने जा रहा है। चीन इस बेस के जरिए अमेरिका के पश्चिमी तट के नजदीक अपने युद्धपोतों और पनडुब्बियों को तैनात करने और उनकी मरम्मत करने में सक्षम होगा। इसे अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन और वाइट हाउस के लिए खतरे की घंटी बताया जा रहा है।