ड्रग्स ऑन क्रूज केस में आर्यन की जमानत के ऑर्डर सामने आए

ड्रग्स ऑन क्रूज केस में आर्यन की जमानत के ऑर्डर सामने आए

मुंबई ड्रग्स ऑन क्रूज केस में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत के ऑर्डर पेपर सामने आए हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऑर्डर में कहा कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के बीच ड्रग से जुड़े अपराध करने की साजिश का कोई सबूत नहीं है। अदालत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि आर्यन, अरबाज और मुनमुन एक ही क्रूज में यात्रा कर रहे थे, यह अपने आप में उनके खिलाफ साजिश के आरोप का आधार नहीं हो सकता है। उनके बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

भाजपा सांसद वरुण गांधी खुलकर किसानों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान 700 से ज्यादा शहीद किसानों के लिए एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा मांगा है। साथ ही, लखीमपुर खीरी में 5 किसानों को रौंदने की घटना को लोकतंत्र में काला धब्बा बताया है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। लेकिन यह फैसला और पहले लिया जाना चाहिए था। अब MSP पर कानून बनाया जाना चाहिए। ताकि किसान आंदोलन समाप्त कर सम्मान के साथ घर लौट जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *