वो मीडिया में रहने के लिए कुछ भी बोलतीं

वो मीडिया में रहने के लिए कुछ भी बोलतीं

रायपुर
अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस के लोग जगह-जगह पर प्रगर्शन कर रहे हैं। आजादी वाले बयान को लेकर उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Today News) सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया भी कंगना रनौत पर आई है। भूपेश बघेल ने कहा कि है वे मीडिया में रहने के लिए कुछ भी बोलती रहती हैं।

सीएम ने कहा कि मैं समझता हूं कि ऐसी मानसिक स्थिति के लोगों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। कंगना रनौत ने महात्मा गांधी और आजादी को लेकर टिप्पणी की थी। छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन हुआ है। मगर सीएम ने ज्यादा कुछ बोलने से मना कर दिया।

वहीं, सीएम भूपेश बघेल ने जामुल में आज कई विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया है। जामुल में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने जामुल में स्वामी आत्मानंद स्कूल, 4 तालाबों का सौंदर्यीकरण, 4 वार्डों में विद्युत खंभे, रेलवे क्रासिंग रोड के पास सीसी रोड, जामुल शासकीय स्कूल में डोम निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद जामुल के अंतर्गत 73 कार्यों का भूमिपूजन जिसकी लागत 5 करोड़ 12 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *