Google Analytics Meta Pixel
अनिल देशमुख के हर दिन और हर घंटे की कीमत आज न कल जरूर वसूल होगी

अनिल देशमुख के हर दिन और हर घंटे की कीमत आज न कल जरूर वसूल होगी

NCP प्रमुख शरद पवार ने सेंट्रल जांच एजेंसीज के बहाने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ED, CBI की हालिया कार्रवाई पर NCP चीफ शरद पवार ने कहा,’NCP हो, कांग्रेस हो या शिवसेना, हमारे सहयोगियों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर परेशान किया जा रहा है।’

पवार ने आगे जेल में बंद अनिल देशमुख का समर्थन करते हुए कहा,’मैं ये कह रहा हूं, तुम कितने भी छापे मार लो, कितनी भी अरेस्ट कर लो, हम आम लोगों को साथ में लेकर महाराष्ट्र राज्य मे तुम्हें (BJP को) कभी नहीं आने देंगे। तुम्हें सौ प्रतिशत हार का सामना करना पड़ेगा। मैं कह रहा हूं, तुमने अनिल देशमुख को जेल मे डाला, उनके हर दिन का और हर उस घंटे की कीमत आज न कल जरूर वसूल होगी।”

इन लोगों के पैर जमीन पर नहीं हैं- पवार
पवार ने आगे कहा, “देश में बदले की राजनीति की जा रही है, सत्ता का इस्तेमाल सम्मान के साथ करना पड़ता है, लेकिन इन लोगों के पैर जमीन पर नहीं हैं और सत्ता सिर चढ़ कर बोल रही है। ये जो कुछ हो रहा है, ये उसी का नतीजा है।

‘सत्ता का दुरुपयोग धंधा बना’
पवार ने आगे कहा, “अनिल देशमुख का ही मामला देख लीजिए। जिस अधिकारी ने आरोप लगाए थे, वह भगोड़ा घोषित कर दिया गया। कहां गायब है पता नहीं कौन से देश में है मालूम नहीं। समन है पर हाजिर नहीं हो रहा। अनिल देशमुख आज जेल के अंदर हैं। इस का मुख्य कारण है केंद्र कि सत्ता का दुरुपयोग, कुछ लोगों ने धंधा बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *