Google Analytics Meta Pixel
FD, सोने और अन्य निवेश से कई गुना ज्यादा फायदा

FD, सोने और अन्य निवेश से कई गुना ज्यादा फायदा

दिवाली में आपको एक ऐसे निवेश का खाका तैयार करना चाहिए, जहां आप पारंपरिक निवेश के रास्तों से ज्यादा फायदा कमा सकें। इस बार ब्रोकरेज हाउसों ने जिन शेयर्स का चुनाव किया है, वो शेयर्स आपके लिए 35% तक का फायदा दे सकते हैं। यह बैंक एफडी, सोने या अन्य किसी निवेश की तुलना में 3 गुना तक ज्यादा है।

सम्वत 2077 में अच्छा प्रदर्शन

कोटक इंस्टीट्यूशनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारतीय बाजार ने सम्वत 2077 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। इस दौरान निफ्टी ने 18 हजार का आंकड़ा पार किया जबकि सेंसेक्स ने 61 हजार का आंकड़ा पार किया। दोनों इंडेक्स ने 50% से ज्यादा बढ़त हासिल की। इस दौरान अब तक विदेशी निवेशकों ने 66 हजार करोड़ रुपए का भारतीय बाजार में निवेश किया।

8.5% की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2022 में 8.5% की दर से बढ़ेगी जो विश्व में सबसे तेज अर्थव्यवस्था में से होगी। इस ब्रोकरेज हाउस ने एक साल के लिए कई शेयर्स को खरीदने की सलाह दी है। ACC सीमेंट को 2,550 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें 15.5% का रिटर्न मिलेगा। सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) के शेयर को इसने 550 रुपए के लक्ष्य पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें 27.4% का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

हिंडालको में 19.4% का रिटर्न

इसी तरह से हिंडालको इंडस्ट्रीज को 565 रुपए पर खरीदने की सलाह है इसमें 19.4% का रिटर्न मिल सकता है। FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर में 20.1% का फायदा मिल सकता है। यह शेयर 2,950 रुपए तक जा सकता है। निजी सेक्टर के बड़े बैंक ICICI बैंक के शेयर में 7% का फायदा मिल सकता है। यह 841 रुपए तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *