Google Analytics Meta Pixel
आतंकी संगठन ने कहा- पाकिस्तान को बर्बाद करना हमारा पहला लक्ष्य

आतंकी संगठन ने कहा- पाकिस्तान को बर्बाद करना हमारा पहला लक्ष्य

आतंकी संगठन ISIS खुरासन ग्रुप ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क को बर्बाद करना हमारा पहला लक्ष्य है। तालिबान के मुताबिक, आज अफगानिस्तान की बदहाल स्थिति के लिए पूरी तरह से पाकिस्तान जिम्मेदार है। यहां तालिबान के शासन के बाद भी इस्लामिक कानून लागू नहीं हो रहे हैं।

इसके साथ ही आतंकी संगठन ने उन देशों को भी ताकीद दी है जो इस्लाम या कुरान के खिलाफ जाएंगे। आतंकी संगठन ने सीधे शब्दों में कहा कि हमारा पहला लक्ष्य है शरिया कानून लागू करना। दुनिया में जो कोई भी इस्लाम और कुरान के खिलाफ जाएगा, वह हमारे निशाने पर होगा।

मुझे कुछ भी मिल जाए तो पाकिस्तान से लड़ने जाऊंगा
ISIS-K के प्रमुख आतंकी नजीफुल्ला ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। नजीफुल्ला ने कहा- हम शरिया कानून को लागू करना चाहते हैं। जिस तरह से हमारे पैगंबर जी रहे थे। उसी तरह लोगों को शरिया कानून मानना होगा। वे हिजाब लागू करना चाहते थे। हमारे पास लड़ने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन मेरे हाथ में कुछ भी आता है, तो मैं पाकिस्तान से लड़ने जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *