Google Analytics Meta Pixel
नौशेरा में गश्त पर निकले लेफ्टिनेंट समेत दो शहीद

नौशेरा में गश्त पर निकले लेफ्टिनेंट समेत दो शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के करीब गश्त कर रही आर्मी की एक पेट्रोल टीम लैंडमाइन विस्फोट की चपेट में आ गई।

सेना के सूत्रों के मुताबिक, पीरपंजाल रीजन के नौशेरा-सुंदरबनी सेक्टर में शनिवार शाम को हुई घटना में तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जम्मू रीजन के डिफेंस प्रवक्ता के मुताबिक, घायलों में शामिल एक लेफ्टिनेंट और एक सिपाही शहीद हो गए हैं, जबकि एक अन्य जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि लैंडमाइन की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह लैंडमाइन LOC पर आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए सेना की तरफ से ही बिछाई गई थी या किसी आतंकी संगठन ने आर्मी पेट्रोल को निशाना बनाया है।

शहीदों में बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि और बठिंडा के मंजीत
डिफेंस प्रवक्ता के मुताबिक, लैंडमाइन विस्फोट में शहीद होने वालों में लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मंजीत सिंह शामिल हैं। ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय निवासी थे, जबकि मंजीत पंजाब के बठिंडा जिले के सिरवेवाला गांव के रहने वाले थे।

बेगूसराय की प्रोफेसर कॉलोनी में मातम का माहौल
लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार की शहादत की सूचना मिलते ही बेगूसराय में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे और एक साल पहले सेना में ज्वाइन किया था। वह मूलतः लखीसराय के पिपरिया के निवासी थे, लेकिन कई दशक पूर्व से ही जीडी कॉलेज के समीप पिपरा रोड में घर बना कर रह रहे थे। दादा जी के रिफाइनरी में कार्यरत रहने के कारण यहीं बस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *