कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया पार्थिव शरीर

कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया पार्थिव शरीर

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हालांकि, अभी उनकी बेटी वंदिता के अमेरिका से लौटने पर होगा।

अप्रिय घटना रोकने लगाई 144 धारा
पुनीत राजकुमार के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। राज्य में सभी थिएटर बंद किए जा चुके हैं। फैंस को काबू में करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई भी विक्रम अस्पताल पहुंचे थे। एहतियात के तौर पर बेंगलुरु में दो रात के लिए शराब की बिक्री भी रोक दी गई है।

राजामौली और सूर्या ने रद्द किया इवेंट
कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन के कारण शनिवार को होने वाला सूर्या की फिल्म जय भीम ज्यूकबॉक्स लॉन्च और आरआरआर झलक रिलीज स्थगित कर दिया गया है। इतना ही नहीं उनके बड़े भाई शिव राजकुमार की फिल्म भजरंगी 2 शो भी पूरे कर्नाटक में रद्द कर दिए गए हैं।

अधूरी रह गईं ये फिल्में
पुनीत फिलहाल चेतन कुमार द्वारा निर्देशित जेम्स की शूटिंग कर रहे थे। एक पूर्ण एक्शन एंटरटेनर के रूप में पहचाने जाने वाले, पुनीत ने शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया था। फिल्म में उनके अपोजिट प्रिया आनंद थीं। पुनीत को द्वित्व की शूटिंग भी करनी थी। इसे नवंबर या दिसंबर में फ्लोर पर जाना था। यह पवन कुमार के साथ उनका पहला कोलेबोरेशन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *