औषधीय पौधे आयुर्वेद का जरूरी हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल सदियों से रोगों का उपचार करने के लिए किया जा रहा है। हर्बल उपचार में शारीरिक और मानसिक कल्याण को ठीक करने की क्षमता होती है। इनके गुणों के कारण ही अब लोग अपने आसपास या फिर घरों में इन पौधों को लगाने पर जोर दे रहे हैं।
औषधी से भरपूर सभी पौधे आपके लिए फायदेमंद साबित हों, ये जरूरी नहीं है। इनके रिस्क और साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए किसी भी बीमारी के लिए एक सही पौधा चुनना ऐसे व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल है, जो बिना दवा के ठीक होना चाहता है। ऐसे में विशेषज्ञ डेबरा रोज विल्सन ने सबसे प्रभावी और चिकित्सीय पौधों के बारे में बताया है, जिनके पीछे एक वैज्ञानिक प्रमाण है।
Sciencedirect में छपे एक अध्ययन के अनुसार, डेंटल प्रॉब्लम से पीडि़त लोगों के लिए लैवेंडर बहुत असरदार साबित होता है। जबकि इंटरनेशनल जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में छपी एक रिसर्च के अनुसार लैवेंडर मूड को बहुत प्रभावित करता है। एक अध्ययन से पता चला है कि एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों के कारण लैवेंडर को अक्सर अरोमाथैरेपी में इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रखें इसे लगाने पर त्वचा में हल्की जलन महसूस हो सकती है। इसके अलावा इसे पतला किए बिना लगाने पर यह हार्मोन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
कैमोमाइल
अलसी
टी-ट्री ऑयल
अंगूर के बीज का अर्क
हल्दी
लैवेंडर