हवाई घुसपैठ कर ताइवान और उसके हितैषियों को धमकाने में लगा है ड्रैगन

हवाई घुसपैठ कर ताइवान और उसके हितैषियों को धमकाने में लगा है ड्रैगन

ताइवान के रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ कर चीन उसे डराने में लगा हुआ है। शुक्रवार से अब तक पीपुल्स लिबरेशन आर्मी परमाणु हथियारोें से लैस विमानों समेत 150 से ज्यादा लड़ाकू विमान भेज चुकी है। चीन के इस कदम को अमेरिका ने उकसावे की गतिविधि बताया है। उसने चेतावनी दी है कि ताइवान जलडमरूमध्य में शांति, स्थिरता में हमारा स्थायी हित है, इसलिए हम उसकी मदद करते रहेंगे। यहां जानते हैं कि चीन, क्यों खफा है। विमान भेजने के पीछे क्या मंशा है।

ताइवान क्या कर रहा, जिससे चीन नाराज है?
चीन में गृहयुद्ध खत्म होने के बाद ताइवान अलग होकर 7 दशक से अधिक समय से स्वशासित राज्य है। भले ही चीन ने 2.4 करोड़ आबादी वाले ताइवान पर कभी शासन नहीं किया, लेकिन वह इसे अपना अविभाजित हिस्सा मानता है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग कह चुके हैं कि जरूरत पड़ी तो ताइवान पर कब्जा करने के लिए सैन्य प्रयोग से नहीं हिचकेंगे। हाल ही में ताइवान ने ट्रांस-पैसिफिक मुक्त-व्यापार समझौते (CPTPP) में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। चीन इस कदम के खिलाफ है। 23 सितंबर को वह विरोध जता चुका है। बौखलाहट में वह अब ताइवान में लड़ाकू विमान भेज रहा है।

क्या चीन सैन्य बढ़त लेने में लगा हुआ है?
ऐसा संभव है, क्योंकि यदि बीजिंग, ताइपे के खिलाफ पूर्ण सैन्य कार्रवाई के लिए जाता है, तो उसे विस्तृत खुफिया जानकारी चाहिए। उसे पता करना होगा कि ताइवानी सेना कैसे जवाब देगी। इसीलिए ताइवान के रक्षा क्षेत्र में विमान भेजकर PLA मैपिंग कर रही है। यह एक तरह से कार्रवाई का पूर्व अभ्यास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *