हर बार मोटापे की वजह एक्सरसाइज से दूरी और फैट वाला खाना हो ऐसा नहीं है। अमेरिकी वैज्ञानिकों इसकी एक और वजह बताई है, वो है इंसान के जीन्स। रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने ऐसे 14 जीन्स पहचाने गए हैं जो इंसान में बढ़ते मोटापे के लिए जिम्मेदार होते हैं। इन्हीं जीन्स के कारण इंसान हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझता है।
मोटापा भी एक महामारी
रिसर्च करने वाले वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस के शोधकर्ताओं का कहना है, मोटापा भी एक महामारी बन गया है। अधिक कैलोरी वाली डाइट, शुगर और फ्रक्टोज की ज्यादा मात्रा लेने पर मोटापा सीधे तौर पर बढ़ता है। इसमें सुस्त जीवनशैली का अहम रोल है, लेकिन नई रिसर्च कहती है इसके लिए इंसान का जीन भी जिम्मेदार है।
ऐसे जीन्स को कंट्रोल करके मोटापा घटा सकेंगे
रिसर्च के मुताबिक, इंसानों द्वारा लिए जाने वाले अतिरिक्त खाने को चर्बी में बदलने का काम कौन से जीन कर रहे हैं, यह पता चलने के बाद दवाओं के जरिए इस जीन को इनएक्टिवेट किया जा सकेगा। इस तरह बढ़ती महामारी को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। साथ ही डायबिटीज जैसे कई रोगों से भी बचाव किया जा सकेगा।
एक कीड़े पर क्यों की स्टडी?
शोधकर्ता एलिन ओ’रूरके कहती हैं, हम ऐसे सैकड़ों इंसानी जीन्स को जानते हैं जो बीमारियों और मोटापे को बढ़ावा देते हैं। इनमें से कितने जीन साफतौर पर मोटापे के लिए जिम्मेदार हैं उसका पता लगाया गया।