स्वस्थ शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कम खाना और ज्यादा शारीरिक मेहनत करना। लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है भोजन में जरूरी पोषक तत्वों का होना। बदली हुई जीवनशैली, भोजन में फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड की बढ़ी हुई मात्रा ने हमारे भोजन से पोषक तत्वों की मात्रा को कम कर दिया है। इनमें चीनी, नमक, मैदा और अजीनोमोटो जैसे पदार्थ शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रोसेस्ड फूड में इनकी मात्रा खतरनाक स्तर तक होती है।
हार्वर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, ये न केवल कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन रहे हैं। बल्कि ये उम्र को कम से कम दस साल तक कम कर सकते हैं।
फूड एंड डाइटेटिक एक्सपर्ट अनुपा दास से जानिए जानिए, उन चार चीजों के बारे में जिनका ओवरयूज खतरनाक है और ये कैसे नुकसान पहुंचाते हैं।