रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ के एक गाने में ‘मीनम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ के एक गाने में ‘मीनम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म में सलमान खान जो किरदार निभाने वाले हैं, उस रोल को पहले अनिल कपूर को ऑफर किया गया था। ‘अंतिम’ में सलमान का किरदार निभाने के लिए अनिल को पहले अप्रोच किया गया था। फिल्म बनाने की योजना के शुरुआती दौर में अनिल के नाम पर विचार किया गया था। इससे पहले कि अनिल के नाम पर मुहर लग पाती, घोषणा हो गई थी कि फिल्म में सलमान एक गेस्ट अपीयरेंस देंगे। हालांकि, सलमान अब फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए दिखने वाले हैं। सलमान के अलावा उनके बेहनोई आयुष शर्मा भी लीड रोल निभा रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। ‘अंतिम’ मराठी फिल्म ‘मुलशी पैटर्न’ की हिन्दी रीमेक है। इसे देशभर में पांच भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया में रिलीज किया जाएगा।एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्‌टी के डायरेक्शन में बन रही ‘सर्कस’ के एक गाने में रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण 2013 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के किरदार ‘मीनम्मा’ का रोल दोबारा प्ले करते हुए दिखाई देंगी। फिल्म में दीपिका का कैमियो रोल भी है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक, ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है। इस फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *