कोरोना महामारी में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। ऐसे में अब कई लोग सेकेंड हैंड कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। देश के ज्यादातर बैंक सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए भी लोन देते हैं। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25% ब्याज दर पर इसके लिए लोन दे रहा है।पुरानी कार किसी जानकार या फिर कार कंपनी जो सेकंड हैंड कार में डील करती है उन्हीं से लेनी चाहिए। किसी अनजान से पुरानी कार खरीदने पर उसकी एक्सीडेंटल हिस्ट्री और कंडीशन का सही पता नहीं होता। इससे हमें भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
| बैंक | ब्याज (%) | अधिकतम लोन |
| सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.25 | गाड़ी की कीमत का 75% तक |
| केनरा बैंक | 7.35 | गाड़ी की कीमत का 75% तक |
| बैंक ऑफ इंडिया | 7.35 | गाड़ी की कीमत का 70% तक |
| पंजाब नेशनल बैंक | 8.30 | गाड़ी की कीमत का 70% तक |
| SBI | 9.25 | गाड़ी की कीमत का 85% तक |
| HDFC | 11.00 | गाड़ी की कीमत का 100% तक |
| ICICI | 12.00 | गाड़ी की कीमत का 80% तक |