रुपाणी के इस्तीफे के बाद भाजपा कल चुनेगी नया नेता, सभी विधायकों को अहमदाबाद बुलाया गया

रुपाणी के इस्तीफे के बाद भाजपा कल चुनेगी नया नेता, सभी विधायकों को अहमदाबाद बुलाया गया

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने चुनाव से एक साल पहले अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। नया नेता चुनने के लिए भाजपा ने गांधीनगर में रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग से पहले गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनका आज शाम को ही गांधीनगर पहुंचने का कार्यक्रम है। इधर, पार्टी विधायकों को भी अहमदाबाद पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं।

नए CM की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम शामिल हैं। इनमें मांडविया सबसे आगे बताए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर को मनसुख मांडविया और नितिन पटेल गांधीनगर में BJP कार्यालय पहुंचे।

रुपाणी बोले- मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी की
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं। भाजपा में यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो मैंने पूरी की है। अब नई लीडरशिप में गुजरात का विकास जारी रहना चाहिए।

माना जा रहा है कि इस बदलाव के पीछे अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव है। मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी को कम किया जा सकेगा और कुछ उम्मीदें जागेंगी। इससे अगला चुनाव जीतने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *