एक स्वस्थ शरीर ही जीवन को आनंदमय बना सकता है। यही सोचकर अक्सर ज्यादातर लोग घरेलू भोजन, फल, जूस, चिकन, और सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में भी करते हैं। पर क्या इस सब के बाद भी हमारे शरीर की जरूरत पूरी हो पाती है। इसका जवाब शायद ना है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि रिसर्च कह रही है। हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि भारतीय आहार के सेवन से शरीर को केवल 70 प्रतिशत ही पोषक तत्व मिलते हैं।
जिसकी कमी का एहसास हमें आज भले ही ना हो। लेकिन कुछ समय बाद इसका परिणाम शरीर पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में हमारे लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आखिर शरीर के पोषक तत्वों की पूर्ति हम किस प्रकार कर सकते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की पूर्ति कैसे करनी है यह जानना चाहते हैं, तो लेख को अंत तक पढ़ें।
आपको बता दें कि बीते मंगलवार ही एक रिसर्च की जारी किया गया है। इस रिसर्च में 10 न्यूट्रिशनिस्ट में से 9 न्यूट्रिशनिस्ट ने इस बात को माना है कि भारतीय आहार केवल 70 प्रतिशत या उससे भी कम ही पोषक तत्वों की पूर्ति कर पाता है।
यह निष्कर्ष मल्टीविटामिन ब्रांड सुप्राडिन द्वारा निकाला गया है। इसमें 220 डॉक्टरों और न्यूट्रिशनिस्ट को शामिल किया गया था। इसमें भारतीय आहार के जरिए 100 प्रतिशत पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती इस बात को उजागर किया गया है।