कोरोनावायरस के नए वैरिएंट C.1.2 के सामने आने के बाद मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। BMC ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि 3 सितंबर से यूके, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य है। नया कोविड वेरिएंट C.1.2 पहली बार दक्षिण अफ्रीका में मिला था। अच्छी बात यह है कि भारत में इसका कोई केस अभी तक नहीं मिला है।
इस नियम के लागू होने के बाद पुराने नियम रद्द हो जाएंगे, जिसमें वैक्सीन की दोनों डोज और 65 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटिजन को मिलने वाली छूट शामिल है। नए सर्क्युलर के अनुसार, हवाई यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन होने वाला नियम खत्म कर दिया गया है।