24 घंटे में 45975 केस आए, 8 दिन में 7 बार 40 हजार के पार रहा आंकड़ा

24 घंटे में 45975 केस आए, 8 दिन में 7 बार 40 हजार के पार रहा आंकड़ा

देश में कोरोना के केस में लगातार बढ़त नजर आ रही है। बुधवार को 45,975 नए मरीज मिले। 35,091 ठीक हुए और 507 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 10,365 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बीते 8 दिन में 7 बार 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं, जबकि 9 दिन में इलाज करा रहे मरीज, यानी एक्टिव केस करीब 70 हजार बढ़े हैं। 23 अगस्त को 3.13 लाख एक्टिव केस थे, जो अब 3.82 लाख हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,975
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,091
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 507

प्रमुख 3 राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां बुधवार को 32,803 लोग संक्रमित पाए गए। 21,610 लोग ठीक हुए और 173 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 40.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 38.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,961 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 4,456 लोग संक्रमित पाए गए। 4,430 लोग ठीक हुए और 183 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 51,078 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में बुधवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 42 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 343 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *