छत्तीसगढ़ में बघेल-सिंहदेव का विवाद सुलझाने ऐक्टिव हुए राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में बघेल-सिंहदेव का विवाद सुलझाने ऐक्टिव हुए राहुल गांधी

रायपुर
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच मतभेद को सुलझाने के लिए अब राहुल गांधी ऐक्टिव हुए हैं। दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। मंगलवार को दोनों राहुल से मिलेंगे। इस दौरान राज्य कांग्रेस के प्रभारी पीएल पूनिया भा मौजूद रहेंगे।

बघेल और सिंहदेव के बीच विवाद की खबरें नई नहीं हैं, लेकिन पिछले एक-डेढ़ महीने से सिंहदेव के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं। अगस्त महीने में वे कई बार दिल्ली का दौरा भी कर चुके हैं। उनके दिल्ली दौरों में किन नेताओं से मुलाकात हुई और क्या बातें हुईं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ, लेकिन माना जा रहा है कि वे बघेल-समर्थकों की ओर से उन पर किए जा रहे व्यक्तिगत हमलों से आहत हैं।

करीब दो सप्ताह पहले बघेल समर्थक विधायक बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा दिया था। इस पर हुए हंगामे के बीच सिंहदेव विधानसभा की कार्यवाही छोड़ बाहर निकल गए थे। उन्होंने सरकार की ओर से जवाब दिए जाने तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेने का फैसला किया था। बाद में पीएल पुनिया की मध्यस्थता के बाद बृहस्पत सिंह ने माफी मांगी थी और मामला सुलझा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *