केरल से भागकर ISIS से जुड़ने गई एक महिला अफगानिस्तान में फंस गई है। उसकी मां ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उसे वापस लाया जाए और उस पर भारतीय कानून के तहत मुकदमा चलाया जाए।
निमिशा फातिमा नाम की यह महिला 2017 में केरल से लापता हो गई थी। बाद में खबर आई थी कि उसने आतंकी संगठन ISIS से जुड़ने के बाद 2019 में अफगान सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
काबुल पर अफगानिस्तान के कब्जा करने और जेल से सैंकड़ों कैदियों को रिहा करने के दो दिन बाद निमिशा की मां बिंदु संपत ने सरकार से यह अपील की है। निमिशा फातिमा काबुल की जेल में सजा काट रही थी। कैदियों को रिहा करने के बाद वह कहां गई इसकी कोई खबर नहीं है।
डर है- तालिबान के हाथ में न पड़ जाए नातिन
निमिशा की पांच साल की बेटी भी है। बिंदु संपत ने कहा कि उन्हें डर है कि उनकी नातिन तालिबान के हाथों में न पड़ जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा, “जब मैंने खबर सुनी कि कैदियों को रिहा किया गया है तो मैं बहुत खुश हुई। फिर, शाम तक खबर आई कि उन्हें रिहा नहीं किया गया है।”