Google Analytics Meta Pixel
अडानी एंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में 265.60 करोड़ रुपये का मुनाफा

अडानी एंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में 265.60 करोड़ रुपये का मुनाफा

नई दिल्ली
अडानी एंटरप्राइजेज लि. (एईएल) ने 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 265.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। परिचालन आमदनी बढ़ने की वजह से AEL कंपनी अच्छा मुनाफा कमा पाई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज (AEL) को 65.67 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ था।

AEL की आमदनी
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी AEL ने कहा कि अप्रैल-जून की तिमाही में उसकी परिचालन से एकीकृत आय बढ़कर 12,578.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,265.19 करोड़ रुपये रही थी। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, ‘‘एईएल हमेशा से समूह का इनक्यूबेशन इंजन रही है। हमारे कई नए कारोबार के सृजन में तेजी आई है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *