रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह यानी ह्रदेश सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। हनी सिंह की पत्नी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया है। शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। केस को मंगलवार को ही मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह की तीस हजारी कोर्ट में लिस्टेड किया गया था।
25 दिन में हनी सिंह को देना होगा जवाब
कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब देने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने शालिनी तलवार के पक्ष में अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें हनी सिंह को पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी का निपटान करने पर रोक लगा दी है। एडवोकेट संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप ने हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की तरफ से केस फाइल किया।