बेंगलुरु के एक लॉज में 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान केरल के अडूर निवासी गंगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आई थी। उसके साथ उसका 23 वर्षीय दोस्त गोकुल कृष्ण भी आया था। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे और गुरुवार सुबह लॉज में ठहरे थे।