स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के पास शुक्रवार को समुद्र में प्रवासियों से भरी एक नाव में 15 लोगों के शव मिले हैं। नाव का इंजन खराब होने के बाद करीब 100 लोग 3 दिन तक समुद्र में फंसे रहे।
इस दौरान नाव में खाना-पानी खत्म हो गया, जिससे कई लोगों की जान चली गई। 6 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।