पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से दी है।
FSSAI के मुताबिक, प्राथमिक और रेफरल दोनों लैब में इसकी पुष्टि हुई। कोलीफॉर्म बैक्टीरिया सीवेज के पानी या गंदे पाइपों के जरिए पीने के पानी में पहुंच सकता है।