सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश ने बुधवार को कहा कि कोविड के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस दायर होने की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। पहले साल में करीब 35-36 हजार मामले आते थे, लेकिन अब यह संख्या 80 हजार से पार पहुंच गई है।
जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच के सामने एक वकील ने सुनवाई के लिए तारीख मांगी थी। वकील ने कहा कि सूची में नीचे होने के कारण मामले की सुनवाई आज होने की संभावना नहीं है और वह गुरुवार को भी उपलब्ध नहीं रहेंगी।