वैश्विक स्तर पर धार्मिक आबादी में हो रहे बदलावों को लेकर अमेरिका की प्यू रिसर्च सेंटर की एक नई रिपोर्ट सामने आई

वैश्विक स्तर पर धार्मिक आबादी में हो रहे बदलावों को लेकर अमेरिका की प्यू रिसर्च सेंटर की एक नई रिपोर्ट सामने आई

वैश्विक स्तर पर धार्मिक आबादी में हो रहे बदलावों को लेकर अमेरिका की प्यू रिसर्च सेंटर की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 में दुनिया की कुल आबादी करीब 6.9 अरब थी, जो 2050 तक बढ़कर 9.3 अरब तक पहुंच सकती है।

इसी दौरान मुस्लिम आबादी में सबसे तेज वृद्धि होने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 के मुकाबले 2050 तक मुस्लिम आबादी करीब 73 फीसदी बढ़ सकती है। यानी 2010 में दुनिया में मुसलमानों की आबादी करीब 1.6 अरब थी, जो 2050 तक बढ़कर लगभग 2.76 अरब हो जाएगी।

वहीं, 2020 से 2050 के बीच भारत में हिंदुओं की आबादी 17.6 करोड़ बढ़ जाएगी। हालांकि, देश की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी घटने का अनुमान है। इसकी वजह मुस्लिमों की ज्यादा प्रजनन दर है। हालांकि, इसके बावजूद 2070 तक हिंदू भारत की कुल आबादी के तीन-चौथाई से ज्यादा बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *