चक्रवाती तूफान अकवान गुरुवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में एक्टिव चक्रवात के चलते ओडिशा के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे।
तूफान का असर 10 राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में रह सकता है। IMD ने पहले आंध्र प्रदेश के तट से तूफान के टकराने की चेतावनी दी थी।
रेलवे ने गुरुवार को चलने वाली तीन ट्रेनों के जाने के समय में बदलाव किया है। नेवी और अन्य एजेंसियां भी राज्यों के साथ मिलकर तूफान से निपटने की तैयारियों में जुटी हैं।