राहुल गांधी ने कहा, ‘भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। मेरे लिए, यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। अगर हमने चुनावों का बॉयकॉट करने का फैसला किया, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।’
राहुल ने कहा, ‘हम लोकतंत्र को खत्म नहीं करना चाहते। हमारी स्ट्रैटजी है कि हम लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है। विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे।’
राहुल गांधी ने यह बात गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कही। राहुल दो दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।