अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज पहली बार एक साथ बैठक करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज पहली बार एक साथ बैठक करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज पहली बार एक साथ बैठक करेंगे। यह त्रिपक्षीय बैठक चीन के शेनझेन में हो रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) समिट के दौरान होगी।

बैठक में ईरान युद्ध, यूक्रेन युद्ध समेत 5 जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले बुधवार को तीनों नेता APEC समिट के वेलकम डिनर में भी एक साथ नजर आए।

इस बैठक की तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से की जा रही है। करीब 80 साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन क्रीमिया के याल्टा में मिले थे।

तब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप की व्यवस्था और जर्मनी के भविष्य पर फैसले हुए थे। अब पहली बार इस समय की तीन सुपरपावर्स अमेरिका, चीन और रूस के मौजूदा नेता एक साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *