भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के चुनाव 5 दिसंबर को होंगे, जबकि मौजूदा काउंसिल का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म होगा। दिल्ली और चंडीगढ़ के पूर्व चुनाव आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव (रिटायर्ड IAS) को इलेक्टोरल ऑफिसर/रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
IOA चुनाव प्रक्रिया में एथलीट्स कमीशन के चुनाव और स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट (SOM) के चयन की प्रक्रिया भी शामिल है। IOA ने यह प्रक्रिया नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025, इसके 2026 के नियमों और IOA के संशोधित संविधान के तहत शुरू की है।