दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में मयंक यादव को 17वां ओवर नहीं देने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस ओवर के लिए कुलदीप यादव की जगह मयंक यादव या अर्शदीप सिंह को चुना जा सकता था।
रांची में शुक्रवार को खेले गए मैच में भारत ने 250 रन का लक्ष्य दिया था। वेस्टइंडीज ने इसे 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। कप्तान शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।