साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 21 चौके और 1 छक्का लगाया।
साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मार्को यान्सन को 3 विकेट मिले। एनरिक नॉर्त्या ने 2 और साइमन हारमर ने 1 विकेट लिया।
जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 27 रन बनाए हैं। रायन रिकल्टन बिना खाता खोले जोश हेडवुल की गेंद पर आउट हुए। एडेन मार्करम 15 और डेविड बेडिंघम 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।