मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का आज लगातार चौथा दिन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का आज लगातार चौथा दिन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का आज लगातार चौथा दिन है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों हवाले बताया है कि INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे।

सूत्रों का दावा है कि एक और विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। विपक्षी सांसद सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास, गृह मंत्री आवास और पीएम आवास में से किसी एक जगह पहुंच सकते हैं।

इधर, पिछले 7 दिन से लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के ऑफिस के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *