तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर सबकी नजर है। नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए थे। हालांकि, उन्हें चुनाव के लिए जमानत मिल गई। अब यहां BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।
असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।