दिल्ली सरकार राजधानी में छात्रों के PG आवासों की जानकारी जुटाने के लिए वेब पोर्टल शुरू करेगी

दिल्ली सरकार राजधानी में छात्रों के PG आवासों की जानकारी जुटाने के लिए वेब पोर्टल शुरू करेगी

दिल्ली सरकार राजधानी में छात्रों के PG आवासों की जानकारी जुटाने के लिए वेब पोर्टल शुरू करेगी। अगले 3 दिनों में 100 जगहों की जांच होगी। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को हाई पावर्ड कमेटी (HPC) की दूसरी बैठक के बाद यह जानकारी दी।

शुरुआत में पोर्टल को आसान रखा जाएगा। इसमें कमरों की संख्या, बुनियादी सुविधाओं और अन्य जरूरी जानकारियों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। समिति मास्टर प्लान और डीएमसी एक्ट में जरूरी बदलावों और संभावित छूट का भी अध्ययन करेगी।

सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 2022 से 2025 के बीच दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1,133 घटनाएं सामने आईं। इनमें 98 लोगों की मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *