Google Analytics Meta Pixel
विंबलडन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला

विंबलडन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला

विंबलडन में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर 21 साल की एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6 (9), 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वे किसी भी ग्रैंड स्लैम सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

मैच जीतने के बाद ईला कोर्ट पर घुटनों के बल बैठ गईं और भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘अपने देश के लोगों का समर्थन मेरे लिए बेहद खास है। यह जीत मैं अपने परिवार और फिलीपींस की सभी छोटी लड़कियों को समर्पित करती हूं।’

3 साल पहले स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन जीता था। इसके बाद राफेल नडाल एकेडमी गई थीं। यहीं से ईला ग्रेजुएशन कर रही थी। स्वियातेक ने ईला को सर्टिफिकेट दिया था। स्वियातेक ने अपनी स्पीच में कहा था- जो भी करना, उसमें अपना 100% देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *