भारत-A ने श्रीलंका-A को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। रविवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले के चौथे और आखिरी दिन तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट पूरे किए। पहली पारी में 168 रन बनाने वाले साई सुदर्शन ने दूसरी पारी में भी नाबाद 25 रन बनाए।
सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। इससे पहले भारत-A ने अफगानिस्तान-A और श्रीलंका-A वाली वनडे ट्राई सीरीज भी जीती थी।