बाबर आजम एक बार फिर पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। उन्हें दूसरी बार टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि, शान मसूद को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी से हटा दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को टेस्ट टीम का ऐलान किया।