केंद्र सरकार के नए कृषि बिल पर पंजाब-हरियाणा में किसानों का गुस्सा फिर भड़क उठा है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार का घेराव करने जा रहे किसानों को अंबाला में चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर पुलिस ने रोक दिया। इससे आक्रोशित किसान पुलिस से भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का सहारा लिया। किसानों ने 26 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है। हरियाणा जाने वाली सभी रोडवेज बसों पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने कहा कि जब तक ये आंदोलन जारी रहेगा तब तक रोडवेज की कोई बस पंजाब नहीं जाएगी। पंजाब से हरियाणा आने पर भी रोक लगा दी गई है।