आज सोमवार से एक नए वीक की शुरुआत हो चुकी है। थिएटर्स में ‘धुरंधर 2’ की धूम मची है। कुछ नई फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं। मगर, जिन्हें घर बैठे ओटीटी पर कुछ शानदार देखना है, उनके लिए भी कई दिलचस्प विकल्प हैं। इस वीक यानी 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में…
‘ओ’रोमियो’
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर एक रिवेंज ड्रामा है। इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
‘तू या मैं’