Google Analytics Meta Pixel
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार

रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार

200 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर 83 की उम्र में भी जारी है। अमिताभ इस उम्र में भी इतनी मेहनत करते हैं कि फैंस हैरान हैं। इसके बावजूद उनका कहना है कि वह एक दिन भी काम न करें तो बोर जो जाते हैं। जबकि बिग बी 2026 और 2027 की कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

‘कल्कि 2’ (Kalki 2898 AD)

‘कल्कि 2’ 2024 की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल है। ‘कल्कि 2’ में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में वापसी करेंगे। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स हैं। यह भविष्य और मिथोलॉजी को मिलाकर बनी एक साइंस फिक्शन फिल्म है। यह फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है। हाल ही में बिग ने ‘कल्कि 2’ की शूटिंग खत्म होने को लेकर एक पोस्ट एक्स पर शेयर किया था।

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ (Brahmāstra Part 2: Dev)

‘ब्रह्मास्त्र पहला भाग-शिवा’ की दूसरी किस्त ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक गुरु की भूमिका निभाई है। यह मिस्टिकल और एक्शन से भरी फिल्म है। ‘ब्रह्मास्त्र’ हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा द्वारा निर्मित सबसे शक्तिशाली और दिव्य अस्त्र ‘ब्रह्मास्त्र’ पर आधारित है। इस फिल्म में बिग बी के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अपनी भूमिका को दोहराएंगे।

‘सेक्शन 84’ (Section 84)

‘सेक्शन 84’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। अमिताभ बच्चन इसमें एक मजबूत और गंभीर किरदार निभा रहे हैं। कहानी कानून, न्याय और इमोशंस पर आधारित है। यह फिल्म 19 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। रिभु दासगु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *